Ranchi: पत्रकार बैजनाथ महतो पर हमला करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित व्यक्ति आकाश उर्फ बैगा को बिहार के गया के टिकारी से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात आकाश रांची से भागकर अपने नानी के घर गया चला गया था। यहां वह गया जिले के टिकारी में रह रहा था। रांची से गया गई पुलिस की टीम ने गया पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस उसे पकड़ कर रांची लेकर आ रही है। उसके देर रात तक रांची पहुंचने की उम्मीद है।
जानकारी हो कि पत्रकार बैजनाथ महतो पर रात में हमला किया गया था। वो गंभीर हालत में पाया गया था। उसके सिर पर गहरी चोटें लगी थीं। उसे पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया था। फिलहाल पत्रकार की तबीयत में सुधार हो रहा है।