पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज मुहल्ला में गुरुवार को एक युवक ने पारिवारिक विवाद में चाकू घोंप कर अपनी सौतेली मां की हत्या कर दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाना में परिजन द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराए जाने के कारण एफआइआर दर्ज नहीं की जा सकी है।

उधर एसडीपीओ पाकुड़ अजीत कुमार विमल ने लोगों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि हत्यारा सौतेला बेटा कुंदन ठाकुर (21) संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में अक्सर झगड़ा किया करता था। खासकर वह अपनी सौतेली मां से झगड़ता रहता था। गुरुवार की सुबह भी वह अपनी सौतेली मां फूलकुमारी देवी (46) से इसी बात को लेकर उलझ गया।

बात बढ़ गई और उसने अपनी सौतेली मां पर चाकू से चार पांच वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। परिजन उसे आनन फानन में सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि घटना से बदहवास मृतका के पति दुखन ठाकुर सहित अन्य परिजन लाश का पोस्टमार्टम वगैरह कराने में व्यस्त रहने के चलते शाम ढलने तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं करा पाए हैं। फिर भी हमने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें:
- दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के द्वादशकर्म में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, भावुक होकर बोले- उनका जाना अपूरणीय क्षति
- मानसिक क्रूरता के पर्याप्त साक्ष्य न हों तो यह तलाक का आधार नहीं बन सकताः Jharkhand High Court
- 2026 Asian Games: भारत के लिए ‘सरप्राइज पैकेज’ साबित हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
- Cricketer पृथ्वी शॉ की सगाई टूटी, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अलग होने की घोषणा की
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी, चार गिरफ्तार



