
गुमला: भाजपा जनजाति मोर्चा का जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को नगर भवन में आयोजित की गई। मौके पर मुख्य अतिथि सह मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

देश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर विगत सात वर्षों से मा. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के अंतिम व्यक्ति के उन्नयन का प्रयास किया जा रहा है। जनजातीय समाज के लिए कई ऐसी योजनाएं चलायी जा रही है,जिससे उनके सामाजिक व आर्थिक स्तर में काफी सुधार आया है।

उरांव ने राज्य सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि जल,जमीन और जंगल के नाम पर यह सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है। कई ऐसे जनजातीय समाज है जिन्हें जाति प्रमाण पत्र तक नहीं मिल पा रहा है। जनजातीय समाज के लोग रोजगार के अभाव में दुसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहें हैं।
यह सरकार प्रकृतिक संसाधनों की लूट पर लगी हुई है।वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद सुदर्शन भगत ने भाजपा के विभिन्न अनुषांगिक ईकाईयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें अनुसूचित जनजाति मोर्चा सबसे बड़ा व प्रभावी संगठन है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव ने वर्तमान परिवेश के पंचायती राज एवं पेसा कानून को विस्तार से बताया जनजातीय समाज को अपने हक अधिकार को जानने और उसके लिए संघर्ष करने की अपील की।
कार्यक्रम को रांची नगर निगम की महापौर ,आशा लकड़ा,बिन्देश्वर उरांव, जिला अध्यक्ष अनुप चंद्र अधिकारी ,राम कुमार पहान,मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र लाल उरांव ने आगत अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराया।


