Ranchi: झारखंड में 20 जिले कोरोना मरीजों से शून्य मिले हैं। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में इन जिलों में कोई नया मरीज नहीं पाया गया। राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस दौरान 16 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि कोरोना के सिर्फ नौ नए केस मिले हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी रांची से छह नए मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ), हजारीबाग और साहेबगंज से हर जिले में एक-एक मरीज की पहचान हुई है।
इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या तीन लाख, 47 हजार, 942 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 676 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में इस महामारी से पांच हजार, 132 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
इस बीच कोरोना जांच लगातार जारी है। अभी तक एक करोड़, 36 लाख,11 हजार, 689 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 133 सक्रिय केस हैं। इनमें से अकेले रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 83 है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Ranchi में PM Modi का मेगा रोड शो, एक झलक पाने के लिए उमड़े लोग
- Deoghar में NDA समन्वय समिति की बैठक, बनी जीत की रणनीति, निशिकांत ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
- Deoghar: 48 घंटे बाद भी शव की नहीं हुई पहचान, देवघर कॉलेज मैदान स्थित कुएं से हुई थी लाश बरामद
- Deoghar: अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त
- Madhupur: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन करते थे ठगी, तीन गिरफ्तार