
देवघर: देवघर में अपराधी हर रोज पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। हर दूसरे दिन सरेराह झपटमारी व छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को ऐसा ही एक मामला वीआईपी चौक के पास घटा। जहां सड़क पर चल रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छिनतई कर ली।

घटना को लेकर पीड़िता ने नगर थाना में शिकायत दर्ज की है। बेलाबगान की रहने वाली महिला मधु मयंक के अनुसार शनिवार को वह कम्प्यूटर क्लास कर वापस घर जा रही थी। उसी दौरान वीआईपी चौक के पास एक बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। जो करीब 1 लाख रुपए की होगी। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती मौके से तेज गति से बाइकर्स फरार हो गये। घटना के बाद महिला ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक बाइकर्स वहां से भाग निकले।

घटना के बाद महिला ने नगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


