
रांची: झारखंड हाई कोर्ट(Jharkhand High Court) के चीफ जस्टिस( Chief Justice) डॉ रवि रंजन और जस्टिस(Justice) एसएन प्रसाद की अदालत में गुरुवार को धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने मामले की जांच कर रही CBI की विशेष टीम से FSL रिपोर्ट पेश करने को कहा।

CBI ने कोर्ट को बताया कि अभियुक्तों की यूरीन और ब्लड के सैंपल विश्लेषण के लिए पिछले सप्ताह ही एफएसएल को भेजे गये थे। लेकिन यह कहते हुए सैंपल लौटा दिया गया कि यहां इसकी सुविधा नहीं है। साथ ही विशेषज्ञ भी नहीं हैं। इसलिए हमारी टीम एफएसएल की रिपोर्ट नहीं ला सकी।

अदालत ने इसे बेहद ही शर्मनाक बताते हुए कहा कि एफएसएल में रांची में यूरीन एनालिसिस की सुविधा तक नहीं है। कोर्ट ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए 27 अगस्त को राज्य के गृह सचिव और एफएसएल के निदेशक को हाजिर होने का आदेश दिया है।
इसके साथ ही मामले की अगले सुनवाई की तिथि 27 अगस्त को निर्धारित की गई है। अदालत ने कहा कि सीबीआई को ऑटो और जज से हुई टक्कर की जगह की जांच रिपोर्ट देनी चाहिए, ताकि यह पता चल पाये की जज की मौत टक्कर से हुई है या फिर उन्हें किसी ने मारा है। क्योंकि फुटेज में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चालक के पास बैठे व्यक्ति ने जज को मारा है, और कोर्ट प्रथम दृष्टया ऐसा मान रही है।
कोर्ट ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जज के सिर के दाहिने हिस्से में डेढ़ इंच का घाव है, जो ऑटो के साइड मिरर से नहीं हो सकता है। सीबीआई को इस बिन्दु पर भी जांच करनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले धनबाद सिविल कोर्ट के जज उत्तम आनंद की संदेहास्पद परिस्थितियों में एक ऑटो द्वारा टक्कर मारने से मौत हो गई थी। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए झारखंड हाई कोर्ट को इस मामले की सख्ती से जांच करने का निर्देश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हाई कोर्ट इस मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। झारखंड पुलिस द्वारा प्रारंभिक दौर में इस मामले की जांच की जा रही थी, जिसके बाद सीबीआई ने इस केस को ले लिया है और जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Ram Mandir Trust के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, संभालेंगे मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था
- दिल्ली के Kashmere Gate bus gang-rape case में पुलिस को अहम फॉरेंसिक सबूत मिले, DNA रिपोर्ट का इंतजार
- दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं ने Sleeper Bus Gang-Rape Case के विरोध में आधी रात को निकाला मार्च
- American हमलों के जवाब में Iran ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
- BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?



