
दुमका: हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और सरकारी गाड़ी बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। घटना गुरुवार को हुई। हादसा दुमका-भागलपुर मेन रोड पर नोनीहाट के खसिया और चन्द्रदीप गांव के पास हुआ।

फिलहाल बोलेरो सवार के बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं चला है। बोलेरो में क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी भागलपुर प्रमंडल का नेम प्लेट लगा है। मृतक की पहचान संजय मंडल के रूप में की गई।

जानकारी के मुताबिक सरकारी गाड़ी दुमका से भागलपुर की ओर जा रही थी। इसी बीच स्कॉर्पियो भागलपुर से दुमका की ओर आ रही थी। इसी बीच तेज गति में होने के कारण दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। जिसमें एक की मौत हो गयी।



