देवघर : नेकी की दीवार के माध्यम से जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने की पहल देवघर निगम क्षेत्र में की गई है।
नेकी की दीवार की शुरुआत शुक्रवार को देवघर नगर प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने कर दिया है। वैसे तो नेकी की दीवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्थापित की गई है। बैंक प्रबंधन सीएसआइ फंड से नेकी की दीवार में जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क कपड़ा मुहैया कराएगी। आर्थिक रूप से कमजोर असहाय व्यक्ति के लिए कपड़ा सहित अन्य जरूरत की सामान उपलब्ध कराएगा। लेकिन आप भी जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।
संपन्न लोगों से उपयोग में नहीं होने वाले साफ-सुथरे कपड़े को नेकी की दीवार पर छोड़ने का आग्रह किया गया है। ताकि जरूरतमंद लोग यहां से अपनी जरूरतों का सामान ले सकें। नेकी की दीवार वैसे व्यक्ति जिनके पास धूप, बारिश और ठंड में तन ढ़कने के लिए कपड़ा नहीं है। ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के मकसद से इसकी शुरुआत की गयी है।
नेकी की दीवार जसीडीह में स्थापित किया गया है। जहां आप जरूरतमंदों के लिए कपड़े छोड़ सकते हैं। और यहां से जिसे जरूरत है वो पोशाक लेकर जा सकते हैं।