जसीडीह (देवघर): जसीडीह आरपीएफ ने ठगी के शिकार हुए सात युवकों से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया है।

बताया जा रहा कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सात युवकों से ठगी की गयी है। इसका भांडाफोड़ तब हुआ जब नियुक्ति के लिए सातों युवक गुरुवार की शाम जसीडीह स्टेशन पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार फर्जी तरीके से सात युवक को रेलवे में नियुक्त करने के लिए लाया गया था। जिसमे टीटीई और कामर्शियल विभाग में पदस्थापना की बात कही गई थी। गुरुवार की रात स्टेशन पहुंचने पर सभी युवक रेल कर्मीयो से मिले और अपनी नियुक्ति की बात बताई। जिससे रेल कर्मीयो को संदेह हुआ और आरपीएफ को मामले की जानकारी दी गई ।
सूचना पाकर आरपीएफ पुलिस ने सभी युवकों को हिरासत में लिया और पूछताछ करने लगी। पूछताछ के दौरान पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि सभी व्यक्ति महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। तीन माह पूर्व मध्यप्रदेश के रहने वाले एक युवक ने खुद को रेलवे का वरीय अधिकारी बताकर सभी से सात-सात लाख रुपये लेकर नौकरी देने की बात कही थी। शुक्रवार को आसनसोल डिविजन का नियुक्ति पत्र देकर पदस्थापित करने का आश्वासन दिया था । जिसे लेकर सभी युवक रेल कर्मी से मिलने के लिए यहां पहुंचे।
इधर, घटना को लेकर युवकों से लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया, लेकिन युवकों ने अपने थाना क्षेत्र में शिकायत करने की बात कही। जिसके बाडी उन्हें थाना से छोड दिया गया है।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: दुकान में घुसकर मारपीट, गल्ले से 8,500 नकद व दो सोने की चेन छीनी
- Deoghar: मंदिर का गेट फांदकर घुसा चोर, दान पेटी व बाल्टी चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
- El Niño से अगले छह महीनों में 4.5 लाख लोगों की मौत का अनुमान, भारत समेत कई देशों को चेतावनी
- तीन PDJ ने झारखंड उच्च न्यायालय के जज के रूप में ली शपथ
- Weightlifting में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता Asian Games में पहला मेडल



