रांची: झारखंड के एक डीएसपी और एक इंस्पेक्टर को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के लिए डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो का चयन किया गया है। दोनों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 के लिए अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से 152 पुलिस कर्मियों को प्रदान किया जाएगा। यह पदक 2018 में अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों के जांच में ऐसी उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था।

दरअसल, डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को एक युवती की सिर कटा निर्वस्त्र शव मिलने के मामले में बेहतर अनुसंधान करने पर सम्मानित किया जाएगा। चंद्रशेखर आजाद उस समय सिल्ली डीएसपी थे और श्याम किशोर महतो ओरमांझी थाना प्रभारी थे। दोनों ने बेहतर अनुसंधान कर केस का खुलासा किया था और मामले में शामिल अपराधी को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें:
- Deoghar: 15 दिन तक बिजली का काम करने के बाद पैसा मांगने पर मिस्त्री समेत चार से मारपीट
- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन गंभीर
- दुर्गा पूजा को लेकर Deoghar शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील
- नवरात्र का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं भय और बाधाएं
- Greater Noida में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस



