
जमशेदपुर: न लोकलाज का डर…न शर्म का लिहाज…बस आंखों में अंधे इश्क़ का जुनून…बीच सड़क पर एक दूसरे को सबक सिखाने की ऐसी तस्वीर यकीनन आपने पहले कभी नहीं देखी होगी…और न सभ्य समाज ने ऐसी तस्वीरों की कोई जगह भी है…लेकिन हकीकत के आईने में इस तस्वीर को मौके पर मौजूद तमाम लोगों ने Live देखा…

कुछ ने चटखारे लिए..तो कुछ सर झुका कर वहां से निकलना ही मुनासिब समझा…लेकिन, मोहब्बत को सरेराह साबित करने पर आमादा इन बेशर्मो को इस बात का भी इल्म नहीं रहा कि, ऐसी तस्वीर सभ्य समाज में न काबिले माफी गुनाह है।

दरअसल, जमशेदपुर के सरायकेला-खरसवां इलाके में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था…लेकिन, इसी बीच लड़के की दूसरी माशूका को इस बात की भनक लग गई…फिर क्या था, वह भी अपने आशिक की करतूत को देखने के लिए मौके पर पहुंच गई और देखते ही देखते…दोनो माशूका अपने आशिक के लिए बीच सड़क पर कुछ यूं भिड़ी की, पूरे इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनो प्रेमिकाएं सड़क पर लोट-लोट कर एक दूसरे को पटखनी देती रही और प्रेमी दूर खड़ा होकर नज़ारा देखता रहा…
लेकिन, इसी बीच भीड़ से आनेवाली चंद आवाजों ने माहौल को संभाला और पुलिस को इत्तला करने की बात सुनते ही एक माली के लिए दो फूलों की लड़ाई थम गई। लेकिन, इस बीच दो लड़कियों के बीच हुए इस द्वंद ने इतना तो तय कर दिया है कि, अंधे इश्क़ की आंच में न सिर्फ दीवाने जल रहे हैं बल्कि, इसकी आंच ने समाज में दिख रहे बदलाव को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।



