Deoghar: यह कहानी है क़त्ल और साजिश की गुत्थी में उलझी एक ऐसी अनसुलझी मिस्ट्री की, जिसकी डोर को सुलझाने की ख़ातिर ख़ाकी की माथापच्ची लगातार जारी है…यह कहानी है बीते गुरुवार के रोज रहस्यमयी तरीके से लापता हुई एक ऐसी बदनसीब नाबालिग लड़की की…जिसकी तलाश में परिजनों ने कानून की चौखट से लेकर उन तमाम जगहों पर दस्तक दी, जहां से उसके वापसी की गुंजाइश थी…और फिर हुआ वही जिसका ज़िक्र लापता लड़की के घरवालों ने अपनी तहरीरी बयान में किया था.

.दरअसल, बीते गुरुवार को ही लापता लड़की के घरवालों ने गांव के दो लोगों के ख़िलाफ़ थाने में नामज़द शिकायत दर्ज कराई थी…जिसके बाद पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी…

लेकिन, ठीक दो दिन बाद गांव के कुएं में लड़की की लाश मिलने से मामला और भी पेचीदा हो गया…ग्रामीणों ने पुलिस को इत्तला दी.. ग्रामीणों की मदद से शव को बाहिर निकाला गया और फिर कहानी में आया नया मोड़…पुलिस ने जब लड़की के मोबाइल को खंगाला तो, उसमें कैद एक तस्वीर ने मामले का रुख ही पलट कर रख दिया…
क्योंकि, मोबाइल में कैद उस तस्वीर में लड़की किसी तीसरे युवक के साथ नज़र आ रही थी…इधर परिजनों ने जिस लड़के पर शक ज़ाहिर किया था वह पुलिस की हिरासत में था..ऐसे में बिना वक्त गंवाए पुलिस ने तीसरे किरदार को भी हिरासत में लिया…
फ़िलहाल, एक लड़की…दो लड़के…परिजनों के आरोप और क़त्ल या साज़िश की गुत्थी में उलझी पुलिस अबतक इस बात का खुलासा करने में नाकाम साबित हुई कि, नाबालिग की मौत के पीछे की स्क्रिप्ट बस इन्हीं किरदारों के इर्द-गिर्द घूम रही है या, कहानी में और भी ट्विस्ट अभी बाकी हैं।
इसे भी पढ़ें:
- Jasidih: ट्रेन में लावारिस बोरे से 20 बोतल शराब बरामद, RPF ने जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपा
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल
- BIG NEWS: Actor Tiger Shroff पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार



