
Deoghar: देवघर में एक बार फिर बेख़ौफ़ बदमाशो का कहर देखने को मिला है। बीती रात शहर के नंदन पहाड़ इलाके से गुज़र रहे बाइक सवार पर बदमाशों ने हमला बोल दिया । जिसमें बाइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां, फर्स्ट एड देकर उसे बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया गया है।

घटना के बारे जानकारी देते हुए पीड़ित के भाई ने बताया है कि, रात के करीब 10 बजे पीड़ित राजा चौधरी अपनी बाइक से चमरीडीह की तरफ जा रहा था, इसी बीच नंदन पहाड़ के समीप सिंघवा मोहल्ले स्थित ओवरब्रिज के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमे राजा को दो गोली लग गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। फ़िलहाल, पीड़ित के भाई के बयान के बिनाह पर पुलिस ने बदमाशों की धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि, पीड़ित और आरोपी हमलावर दोनो ज़मीन कारोबार से जुड़े हैं ऐसे में पुलिस इस वारदात के पीछे की वजह भी ज़मीनी रंजिश मान रही है।


