
देवघर: देवघर अंचल क्षेत्र के रमलडीह गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर अनुमंडल दण्डाधिकारी ने ग्राम प्रधान को बर्खास्त कर जमीन को खाली कराया।

मिली जानकारी के अनुसार रमलडीह के ग्राम प्रधान नुनलाल मांझी के घर समीप गेरमजरूवा जमीन खाता संख्या 10 के प्लाट संख्या 67 और 122 के लगभग चार एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान और खेत बना लिया था। जिसकी लिखित शिकायत ग्रामीणो की ओर से अनुमंडल न्यायालय से किए जाने पर न्यायालय की ओर से खाली कराने का आदेश दिया गया था।


अनुमंडल न्यायालय ने शिकायत को सही पाने पर ग्राम प्रधान को बर्खास्त करते हुए सरकारी जमीन को खाली करने का आदेश अंचल कार्यालय को दिया था। सोमवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के नेतृत्व में जसीडीह पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमित भूमि को खाली करा लिया गया।



