
सारवा(देवघर): बुधवार को देवघर-सारठ मुख्य मार्ग में बैजनाथपुर बिशनपुर गांव के समीप एनएच निर्माण के दौरान कच्चे नाले में मिट्टी भराई कर दिए जाने के बाद करीब आधे दर्जन घरों में बारिश का पानी घुस गया. पानी जिसकी निकासी का कोई व्यवस्था नहीं होने के बाद दलित बस्ती में घुटने भर पानी का जमाव हो गया। दर्जन घरों में जलजमाव के बाद ग्रामीण उग्र होकर सड़क पर उतर गए और संबंधित संवेदक की लापरवाही बताते हुए नाला निर्माण की मांग पर ग्रामीण करीब दो घंटे सड़क कर दिया।

पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी कुमार अभिषेक सदल-बल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होते हुए संबंधित संवेदक को तत्काल पानी निकासी के लिए जेसीबी लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान दर्जनों वाहनों की कतार लग गई। इसके कारण आवागमन ठप हो गया। इससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


जानकारी हो कि पिछले डेढ़ वर्ष से एनएच सड़क के निर्माण का कार्य हो रहा है बिशनपुर पुलिया से लेकर करीब आधा किलो मीटर तक दोनों तरफ रोड निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के बाद यह समस्या लगातार ग्रामीणों को बारिश के बाद उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित संवेदक से कच्ची नाली तत्काल निर्माण कराने की मांग की थी, लेकिन संवेदक द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं किए जाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का निर्णय लिया । इस अवसर पर थाना प्रभारी कुमार अभिषेक सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सत्या प्रसाद, समाजसेवी दिलीप प्रसाद राव, ब्रज भूषण झा व अन्य प्रबुद्ध जनों के आश्वासन के बाद जाम को करीब दो घंटे बाद हटाया जा सका।


