देवघर: रोटरी क्लब ऑफ देवघर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आज ऑक्सीजन जेनरेटिंग इंडोर प्लांट्स प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें देश-विदेश और देवघर से करीब डेढ़ सौ लोगों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में ऑक्सीजन जेनरेटिंग तीन इंडोर प्लांट्स लगाकर परिवार के साथ बच्चों की भागीदारी करा कर लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक करना था।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गुंजन भगत ने अर्जित किया, द्वितीय पुरस्कार अर्चना भगत ने अर्जित किया, तीसरे स्थान पर शोभा भदवाल, चौथे स्थान पर रेखा सिंघानिया और पंचम स्थान पर सर्बानी भगत जो कि मालदा से हैं आई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब के अध्यक्ष पीयूष जायसवाल, सचिव मनीष धानुका, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, आनंद सा, आशीष बथवाल, प्रमोद झाझरिया, संजीव अग्रवाल, आनंद साव, सुरेंद्र सिंघानिया, पंकज भदोरिया, संजय भगत, जयप्रकाश चौधरी, आनंद साव व अन्य रोटरी मेंबर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जजेस की भूमिका सुरेंद्र सिंघानिया, संजीव अग्रवाल, विजय मुद्रा, प्रमोद झाझरिया, शिव बाजरा और आर सी सिन्हा ने निभाईl
इसे भी पढ़ें: जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने पेड़ लगा पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश