


► एशिया रिसर्च एंड मीडिया ने किया सम्मानित।
देवघर।

एशिया रिसर्च मीडिया (Asia Research Media) के द्वारा दिल्ली में एशिया एजुकेशन समिट एंड अवार्ड 2021 (Asia Education Summit & Award) समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के चयनित सर्वश्रेष्ठ स्कूलों और कॉलेजों को सम्मानित किया गया । झारखंड राज्य के देवघर जिला के डिवाईन पब्लिक स्कूल (Divine Public School) का भी चयन सर्वश्रेष्ठ स्कूल के रूप में किया गया।
एशिया एजुकेशन समिट एंड अवार्ड समारोह 2021 में डिवाईन पब्लिक स्कूल को एशिया रिसर्च मीडिया के द्वारा बेस्ट पब्लिक स्कूल विद एकेडमिक एक्सीलेंस इन देवघर (झारखंड) अवार्ड से नवाजा गया। डिवाइन पब्लिक स्कूल की सचिव ममता किरण ने यह अवार्ड पूर्व सांसद जया प्रदा के हाथों से ग्रहण किया। समारोह का आयोजन 25 मार्च को दिल्ली में किया गया था।

डिवाइन पब्लिक स्कूल,देवघर को कोरोना काल के प्रारम्भ से ही ऑनलाइन क्लास शुरू करने, छात्राओं को फिट रखने के लिए फ्री ताइक्वांडो व योगा क्लासेस और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र व दिव्यांग बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर दिया गया है। डिवाइन पब्लिक स्कूल को मिले इस अवार्ड का पूरा श्रेय स्कूल की सचिव ममता किरण को जाता है। जिनके मार्ग दर्शन में स्कूल के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं और सभी कर्मचारियों के द्वारा कड़ी मेहनत लगन से बच्चों के प्रति अपनी कर्तव्य निष्ठा को समझते हुए उन्हें बेहतरीन शिक्षा देने का सफल प्रयास किया गया।

इस मौके पर स्कूल की सचिव ममता किरण ने बेस्ट स्कूल अवार्ड (Best School Award) से सम्मानित होने पर हर्ष जताते हुए कहा कि डिवाईन पब्लिक स्कूल अपने स्कूल के छात्र -छात्राओं को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन की यह कोशिश है कि उनके स्कूल से पढ़ लिख कर बच्चे अच्छे सर्विस व बड़े ओहदे पर अपना नाम रौशन करे।

एशिया एजुकेशन समिट एंड अवार्ड 2021 के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्र मंत्री सुरेश प्रभु, वर्तमान केंद्र मंत्री रामदास अठावले ,प्रसिद्ध अभिनेत्री और पूर्व एमपी जया प्रदा, वर्तमान एमपी सुनीता दुग्गल एवं रेणू हुसैन भी मौजूद थी। जिनकी मौजूदगी में कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।



