देवघर।
साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में एक और कामयाबी पुलिस टीम को मिली है। देवघर पुलिस ने 12 साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है।
शनिवार शाम आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान देवघर SP अश्विनी कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी जिले के जसीडीह, करौं, कुंडा और देवीपुर थाना क्षेत्र से की गयी है। इन साइबर अपराधियों के पास से 33 मोबाइल, 56 सिम कार्ड, 14 पासबुक, 7 एटीएम, 1 लैपटॉप, 1 पल्सर बाइक, 87,500 नगद, एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में सूरज कुमार, बीरेन मंडल, विकास कुमार, सुखदेव मंडल, प्रमोद कुमार दास, कपिलदेव दास, श्रवण कुमार दास, गुड्डू मंडल, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार राय, मुन्ना मंडल और अजीत चौधरी शामिल है।
देवघर एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मुन्ना मंडल कई साइबर अपराध मामले में अभियुक्त है और अभी जमानत पर बाहर है। वहीं, सूरज कुमार के पास से देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है। जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज किया गया है।