

देवघर।

देवघर में अपराधी बेखौफ हो गये हैं। दिनदहाड़े लूट व छिनतइ की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना घटी है नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एलआईसी ऑफिस के पास। जहाँ देवघर का महामाया पैलेस होटल के मालिक की कार से उचक्कों ने 4.51 लाख रूपये उड़ा लिए।

जानकारी के मुताबिक महामाया पैलेस होटल के मालिक सचिन मिश्रा एसबीआई बैंक से 4 लाख 80 हजार रूपये निकाल कर एलआईसी ऑफिस के पास पहुंचे। कार का इंश्योरेंस कराने के लिए 30 हजार रुपये सचिन ने अपने जेब मे रखा था। बाकी 4.51 लाख एक बैग में कर कार में रखा था। उन्होंने अपनी कार को एलआईसी ऑफिस के पास पार्क कर रखा था। घटना उस समय घटी जब सचिन मिश्रा अपने कार का इंश्योरेंस कराने एलआईसी ऑफिस गये। तभी महज 3 से 4 मिनट के दरम्यान में उचक्कों ने कार की सीट पर रखे पैसे उड़ा लिए।

मामले को लेकर सचिन मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी है. पुलिस CCTV फुटेज को खंगाल छानबीन कर रही है।



