श्रीनगर।

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ बताया जा रहा है। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक, यह भूकंप आज शाम 7 बजकर, 32 मिनट पर आया था।


