
Mumbai: ‘द कपिल शर्मा शो’ में कई किरदार निभा चुके दिग्गज एक्टर अतुल परचुरे का 14 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 57 साल के थे। कुछ साल पहले ही उन्हें कैंसर का पता चला था। उनके निधन ने वाकई सभी को सदमे में डाल दिया है।

मराठी के साथ-साथ हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने वाले अतुल परचुरे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हालांकि कैंसर पर काबू पाने के बाद उन्होंने फिर से जोश के साथ काम करना शुरू किया था और कई मराठी शोज में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों पर राज किया। लेकिन उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। वो कैंसर के बाद होने वाली शारीरिक समस्याओं और कमजोरी से जूझ रहे थे।

अतुल की मौत की खबर उस खबर के एक साल बाद आई है जब बताया गया था कि वो कैंसर से जूझ रहे थे।


