

नई दिल्ली।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की स्थिति एक बार फिर चिंताजनक हो रही है और इसका असर बॉलीवुड पर भी साफ़ नज़र आ रहा है। तमाम एहतियात बरतने के बावजूद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ कोविड-19 का शिकार हो रहे हैं। अक्षय कुमार, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के बाद अब कटरीना कैफ़ कोरोना वायरस के चपेट में आने की ख़बर आयी है। कैटरीना ने सोशल मीडिया के जरिए पुष्टि की है।

मंगलवार को कटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट में लिखा- मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। ख़ुद को तुरंत आइसोलेट कर लिया और घर पर ही क्वारंटाइन में रहूंगी। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं। मेरे संपर्क में जो लोग भी आये, उनसे गुज़ारिश है कि अपना टेस्ट ज़रूर करवा लें। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं। सुरक्षित रहिए और ध्यान रखिए।


कोरोना वायरस की दूसरी लहर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ पर भारी पड़ रही है। सोमवार को विक्की कौशल ने अपने कोविड-19 पॉज़िटिव होने की सूचना दी थी। आमिर ख़ान, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, आर माधवन, संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट जैसे सेलेब्रिटी कोविड-19 संक्रमित हुए हैं। अहम बात यह है कि इनमें से अधिकतर शूटिंग अपनी फ़िल्मों की शूटिंग कर रहे थे।



