
रांची: इग्नू यानि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में जुलाई शैक्षणिक सत्र के लिए सभी कार्यक्रम में ऑनलाइन नामांकन के लिए लिंक विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई तक नामांकन ले सकते हैं।

इसके लिए छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं। इसके अलावा, किसी तरह की विशेष जानकारी के लिए राज्य के सभी जिलों के शिक्षार्थी सेवा केंद्रों से या क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
30 जून तक परीक्षा फाॅर्म होगा जमा

इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी में टर्म एंड एग्जाम जून-2021 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फाॅर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून तक कर दी गई है। साथ ही टर्म एंड एग्जाम के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, डिसर्टेशन, इंटर्नशिप, फील्ड वर्क जर्नल सहित डीईसीई प्रोजेक्ट रिपोर्ट जून-2020 भी 1000 रुपये शुल्क के साथ 30 जून तक जमा होगा।


