
नई दिल्लीः हम सभी जानते हैं कि देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों पर बैठे गणमान्य लोगों के ऊपर कई बड़ी जिम्मेदारियां होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें कितनी सैलरी और क्या सुविधाएं मिलती हैं? कई बार कॉम्पिटिटिव एग्जाम में ये सवाल भी आते हैं। तो आइए जानते है….
राष्ट्रपति की सैलरी

भारत के राष्ट्रपति की सैलरी 5 लाख रुपये प्रतिमाह होती है। इसमें 2016 के जनवरी महीने में 1.5 लाख रुपये का इजाफा कर 5 लाख किया गया था। इसके साथ ही उन्हें अन्य कई सुविधाएं भी मिलती है। जैसे राष्ट्रपति आवास में रहना होता है, जो बेहद ही खूबसूरत है। राष्ट्रपति को 25 कारों का काफिला मिलता है, कहीं भी जाते समय काफिले के बीच में उनकी कार होती है।
प्रधानमंत्री की सैलरी

देश के प्रधानमंत्री की सैलरी 1.60 लाख रुपये प्रतिमाह होती है। इस बात का खुलासा एक आरटीआई के सवाल में हुआ था। जिसे 2012 में डाला गया था और उसका जवाब 2013 में मिला था। इसके अलावा उन्हें प्रधानमंत्री और संसद के सदस्य के रूप में भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।
उपराष्ट्रपति की सैलरी
उपराष्ट्रपति का संवैधानिक पद भी काफी महत्वपूर्ण होता है। भारत के उपराष्ट्रपति की सैलरी 4 लाख रुपये प्रतिमाह होती है। उन्हें इसके साथ ही अन्य कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं।
गवर्नर की सैलरी
राज्यों के गवर्नर पर आएं तो उन्हें 3 लाख 50 हजार रुपये सैलरी मिलती है। उन्हें भत्ता और अन्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है। किसी राज्य का राज्यपाल होने के नाते पद पर बैठे व्यक्ति पर जिम्मेदारियों का काफी होता है।
मुख्य न्यायाधीश की सैलरी
देश के मुख्य न्यायाधीश की बात करें तो उन्हें 2 लाख 80 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलती है। जिसमें अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के जजों को 2 लाख 50 हजार रुपये की सैलरी मिलती है। इन्हें भी जरूरी सुविधाएं दी जाती हैं।
आपको बता दें, देश के हर राज्य के मुख्यमंत्री की सैलरी अलग-अलग होती है।


