

नई दिल्ली।

बोर्ड एग्जाम डेट शीट (Board Exam Date Sheet) का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए Good News है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कल 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी करेगी। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर डेटशीट चेक कर सकेंगे।

CBSE की ओर से 10वीं और 12वीं की थ्योरी की परीक्षाएं 1 मई से, जबकि प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 1 मार्च से आयोजित की जाएंगी। इसकी घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 31 दिसंबर 2020 को ही कर चुके हैं। हालांकि 2 फरवरी को डेटशीट आने के बाद ये भी साफ हो जाएगा कि किस दिन किस विषय की परीक्षा होगी।

कैसे Download करें Exam Date Sheet ?
1. सबसे पहले छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाना होगा.
2. वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने पर आपको अपडेट सेक्शन के अंदर डेटशीट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
3. इसके बाद छात्रों को अपनी क्लास सिलेक्ट करनी होगी.
4. इतना करते ही डेटशीट की PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने दिसंबर में ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 15 जुलाई को जारी कर दिए जाएंगे।



