
Deoghar: देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी प्रखंड स्थित मगडीहा में डॉ. एन डी मिश्रा ने नेत्र जाँच कैंप लगाया।

इस मौके पर गांव के करीब 100 लोगों का नेत्र परीक्षण निःशुल्क किया गया। साथ ही गांव के ही 70 बच्चों के बीच वस्त्र वितरण किया।


बता दें कि मगडीहा वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गनाइजेशन (WORC) द्वारा गोद लिया गया पूर्णतः जनसंख्या नियंत्रित गांव है।
ज्ञात हो कि मगडीहा गांव के पूर्ण रूपेण जनसंख्या नियंत्रित गांव होने से उत्साहित वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गनाइजेशन (WORC) के संस्थापक डॉ एन डी मिश्रा द्वारा समुचित शिक्षा,स्वास्थ्य एवं जनसंख्या नियंत्रण के लक्ष्य को लेकर सोनारायठाढ़ी प्रखंड के बींझा, पिपरा, भूरा, जमुआ, माहापुर एवं खजूरिया पंचायत के दस गांव को भी गोद लिया गया है और उसपर लगातार कार्य किया जा रहा है।


