
Deoghar : देवघर जिले के बूढाई थाना क्षेत्र के तिलैया मोड़ के पास मंगलवार की सुबह ऑल्टो और ओमनी कार में आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में ओमनी पर सवार करीब आठ लोग घायल हो गए।

सभी घायल धनबाद जिला के हरिहरपुर गोमो थाना क्षेत्र के मधुपुर जरुआडीह गांव के रहने वाले हैं।

घायलों में भिखन महतो, सुमित्रा देवी, विनोद महतो, सुषमा देवी, राधिया देवी, चुरामन महतो, योगेश महतो, विनय कुमार महतो के नाम शामिल है।

परिजनों ने बताया कि सभी लोग मुंडन कराने ओमनी कार से देवघर आ रहे थे।
इस दौरान बुढाई भीखरीबाद मुख़्य मार्ग पर तिलैया मोड़ के पास अनियंत्रित तेज रफ़्तार ऑल्टो ने ओमनी कार में धक्का मार दिया।
जिसमें सभी लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बुढाई पुलिस वहां पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।
सभी घायल का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।



