
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग पर रेलवे ओवर ब्रीज स्थित टोल टैक्स के पास ट्रक की चपेट में आने से उसके चालक की मौत हो गयी।

मृतक का नाम उमाकांत सिंह है जो सिमावर्ती जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के कियाजोरी गावं का रहने वाला है।

घटना रविवार की देर रात की बतायी जाती है। बताया जाता है कि ट्रक में कुछ खराबी आ गयी थी। चालक उमाकांत सिंह ट्रक को सड़क किनारे खड़ी कर मरम्मत करने लगा। उसी दौरान अचानक ट्रक पीछे की ओर लूढक गया और ट्रक का चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। देर रात को आसपास के लोगों द्वारा घटना की जानकारी रिखिया पुलिस को दिया।
सूचना मिलते ही रिखिया पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को देर रात ही सदर अस्पताल पहुंचाया। सुबह मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे उपरांत पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले करीब 20 वर्ष से धनबाद में रहकर चालक का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक को एक छोटा बेटा है।


