
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने श्रद्धालु के सामान एवं मोबाइल चोरी के आरोप में 08 आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इनके पास से चोरी के 12 मोाबइल भी बरामद किया गया है।

सामान एवं मोबाइल चोरी किये जाने को लेकर गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र के बड़की निवासी अमित कुमार विश्वकर्मा और उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिला के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अनाव निवासी राजु गाोंड ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि वह शिवगंगा में स्नान कर रहा था। उसी क्रम में कुछ लड़के सामान लेकर भागने लगा। जिसे अन्य कांवरिया की मदद से पकड़ लिया गया। पकड़े गये सभी आरोपी के पास से 12 मोबाइल बरामद किया गया है।
चोरी के आरोप में जेल गये आरोपियों में जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर बंधा निवासी राघव कुमार सिंह, बिहार के बक्सर जिला के गोला थाना क्षेत्र के चौसा निवासी जानकी देवी, पश्चिम बंगाल के पुरलिया जिला के काली टोला थाना क्षेत्र के फटकरी निवासी रामजनी सिंह,
देवघर जिला के मधुपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर स्टेशन के बगल निवासी मंगल भार, आरा जिला के कोईलवर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 निवासी गोधा कुमार, गढवा जिला के टोर्रा निवासी कन्हैया माली,
बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के दुर्गनिया निवासी प्रेमचन्द्र ठाकुर, उत्तरप्रदेश के जिला मुगलसराय थाना चंदौली के सैयदरजा निवासी एतवारी सिंह तथा गढ़वा जिला के थाना रेहला के तोलरा निवासी राकेश सिंह के नाम शामिल हैं।



