
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना में किशोरी को गलत नियत से बहला-फुसलाकर अपहरण किये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला किशोरी की मां ने दर्ज करायी है।

दर्ज़ मामले में कहा है कि उसकी नाबालिग बेटी 10 वीं की छात्रा है। 08 जुलाई को वह घर से स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी।

खोजबीन के क्रम में पता चला कि हिरणा निवासी राजा उर्फ सुहेब ने उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया है। मामला दर्ज कर कुंडा पुलिस खोजबीन में जुट गयी है।


