
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने छिनतई मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गए आरोपों का नाम सुमित कुमार यादव साकिन चौधरा थाना हरदी जिला सहरसा बिहार वर्तमान पता पुरनदहा, रिशु वर्मा, अमन कुमार राउत बेलाबगान कालीवाड़ी के नाम शामिल है।

बताते चलें कि सुभाष चौक स्थित सुधीर अस्पताल के पास 9 फरवरी की शाम को एक छात्रा के साथ स्कूटी पर सवार तीन बदमाशों ने छिनतई को अंजाम दिया था। छात्रा की तत्परता से तीनों बदमाशों को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

इसे लेकर छात्रा केनमनकाठी कहुआदह अनीता हांसदा ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया था।



