Deoghar: देवघर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बुढ़ई थाना क्षेत्र के तिलैया गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक सुधीर कुमार महतो गिरिडीह जिला के सिहोडीह के रहने वाले थे।
मृतक के बेटे संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार को उसके पिता मां का इलाज कराने के लिए देवघर कुंडा स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां आए थे। यहां उसकी मां के पैर का ऑपरेशन हुआ था। रात को करीब 11:30 बजे पिता अपने दोस्त जितेन्द्र प्रसाद स्वर्णकार के साथ कार से देवघर से गिरिडीह लौट रहे थे। गाड़ी गिरिडीह जिला के जमुआ थाना
क्षेत्र के गम्हारडीह गांव निवासी विकास कुमार वर्मा चला रहा था। उसने रात करीब 1:40 बजे फोन पर बताया कि गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया
गया। यहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
गाड़ी के चालक ने बताया कि कार की स्टयरिंग अचानक जाम हो जाने के कारण गाड़ी पर से नियंत्रण उसने खो
दिया। गाड़ी असंतुलित होेकर सड़क के नीचे चली गई और पेड़ से जा टकराई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।