
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के महेशमारा निवासी धोकल महथा ने बेटी के ससुरालवालों पर मारपीट कर गायब करने देने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराया है।

नगर थाना में दर्ज मामले में जटाही मोहल्ला निवासी दामाद मनीष महथा, सास उर्वशी देवी, देवर शनि महथा, ससुर अशोक महथा व ननद को आरोपित बनाया गया है। मामले में धोकल महथा का कहना है कि उसकी बेटी गुंजा देवी के ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते रहते है। आरोप है कि एक बार तो उसे गर्म तेल की कढ़ाई में हाथ डालकर जला दिया गया था।

पांच जून को आरोपितों ने गाली गलौज व मारपीट कर लापता कर दिया है। इसकी शिकायत करने पर बेटी के ससुर वाले गाली गलौज करने लगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


