
नई दिल्ली: कोरोना संक्रमित मरीजों की हर तरह से मदद कवि डॉ.कुमार विश्वास भी कर रहे हैं। डॉ. विश्वास के पास इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जो भी मदद की गुहार लगा रहा उनतक हर तरह से मदद पहुँचाने की कोशिश कर रहे। चाहे वो उनका जानकार हो या कोई अंजान। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वो लोगों की इस महामारी के दौर में मदद करने की अपील भी करते रहे हैं।

कवि कुमार विश्वास से ट्विटर के माध्यम से भी कई लोगों ने मदद की अपील की तो उन्होंने उस ट्वीट के साथ ही अन्य जानकार और संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए मदद की अपील की। उनके ट्वीट से कई लोगों को मदद मिली, कई लोगों को अस्पताल में एडमिशन मिला, कई लोगों को आक्सीजन सिलेंडर और इस तरह की चीजें भी मुहैया हो सकीं।

डॉ.विश्वास यूपी, बिहार, दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में भी लोगों की मदद कर चुके हैं। अब उन्होंने गाजियाबाद के एक इलाके में कोविड केयर सेंटर भी बनवाया है। इस सेंटर में आने वाले लोगों को मदद दी जा रही है। इस सेंटर पर आसपास के इलाके से आने वाले गांव वालों और अन्य लोगों को दवाएं दी जा रही हैं जिससे वो कोरोना से बचाव कर सकें। इस सेंटर के साथ उन्होंने ट्वीट किया है कि लड़ेंगे जीतेंगे।
दरअसल, शहरी इलाके में रहने वालों को तो मेडिकल सुविधाएं मिल जा रही हैं वो अपने आसपास के अस्पतालों में जाकर इलाज भी करवा ले रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इलाके में रहने वालों को अभी भी मदद नहीं मिल पा रही है। और अब जागरूकता के अभाव में ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना तेजी से फ़ैल रहा। इसको देखते हुए अब डॉ. कुमार विश्वास की ओर से कोविड केयर सेंटर खोलकर वहां रह रहे लोगों की मदद की जा रही है।
Also Read: केंद्र का राज्यों को निर्देश- सभी दिन देर तक खुली रखें सरकारी राशन की दुकानें



