
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. दिल्ली में अब 24 मई सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा. इस दौरान नियमों में कोई नई छूट नहीं दी गई है. ये एलान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने किया है.

सीएम केजरीवाल ने कहा, राजधानी में कोरोना संक्रमण का कहर पहले कम हुआ है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6,500 मामले आए हैं. पॉजिटिविटी रेट 1% और कम होकर 10% के करीब आ गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है, क्योंकि यदि इस समय ढील दे दी गई, तो कोरोना वायरस को काबू करने में अब तक मिली सफलता पर पानी फिर जाएगा.
चौथी बार बढ़ा lockdown

दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लागू किया गया था और इसकी अवधि चौथी बार बढ़ा दी गई है. राष्ट्रीय राजधानी में 24 मई की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा. इससे पहले, लॉकडाउन कल (सोमवार) सुबह पांच बजे खत्म होने वाला था. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी हालात में सुधार हो रहा है और पिछले कुछ दिन से संक्रमण के मामलों और संक्रमण दर में कमी आई है.
मरीजों की संख्या में भारी गिरावट
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रोजाना पॉजिटिविटी मामलों, पॉजिटिविटी दर और होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या आदि में भारी गिरावट देखी गई है. पिछले एक सप्ताह में, दिल्ली ने 65,180 कोविड पॉजिटिव मामले दर्ज किए हैं. पिछले एक सप्ताह में, दिल्ली में 2173 कोविड मरीजों की मृत्यु हुई है .


