नई दिल्ली।
देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर आतंक मचा दिया है। आज आये एक लाख 30 तीस हजार से अधिक संक्रमण के नये मामलों के बाद दिल्ली सरकार ने सभी क्लास के लिए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। कुछ दिन पहले 9 वीं क्लास से ऊपर तक के बच्चों की क्लासें शुरु की गई थीं, अब उन सभी को बंद कर दिया गया है।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यह आदेश सरकारी और निजी दोनों ही स्कूलों पर लागू होंगे।
कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 9, 2021
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है और इस बार इसके प्रभाव में कम आयुवर्ग के लोग भी आ रहे हैं।
कोरोना के रिकाॅर्ड मामले हो रहे हैं दर्ज
दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से रिकाॅर्ड मामले दर्ज हो रहे हैं। गुरुवार को सात हजार से अधिक मामले सामने आये थे, आज भी रिकाॅर्ड केस दर्ज हुए हैं।