New Delhi: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने गुरुवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे वोट बैंक के लिए देश को बांटने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोमवार को सदन में अपने भाषण के दौरान उठाए गए विभिन्न आरोपों को प्रमाणित नहीं करते हैं, तो लोकसभा में विपक्ष के नेता के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया जाएगा।

निशिकांत दुबे ने मीडिया से कहा, “मैंने उनसे (Rahul Gandhi) कहा है कि वे लोकसभा में जो कुछ भी कहा है, उसे प्रमाणित करें, अगर वे ऐसा करते हैं, तो यह अच्छा है, अन्यथा उनके खिलाफ़ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया जाएगा। मैं कभी भी संसद का दुरुपयोग नहीं करता; मैं पूरे सबूत के साथ कुछ भी कहता हूं।”

उन्होंने कहा, “वह (राहुल गांधी) संसद, मंच और लोकतंत्र का दुरुपयोग करते हैं। पहली बार हमारे पास एक ऐसा नेता है जिसे देश की चिंता नहीं है – लेकिन वोट बैंक के लिए वह देश को उसी तरह बांटने को तैयार है जिस तरह जवाहर लाल नेहरू ने देश को बांटा और पाकिस्तान बनाया।”
#WATCH | Delhi | BJP MP Nishikant Dubey says, "…I have asked him (Rahul Gandhi) to authenticate what he said in Lok Sabha, if he does, it's good otherwise a privilege motion will be brought against him. I never misuse parliament; I say things with full evidence. He (Rahul… pic.twitter.com/y7zT8DHUFg
— ANI (@ANI) February 6, 2025
राहुल गांधी ने केंद्र पर किया था हमला
राहुल गांधी ने लोकसभा में केंद्र सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह नकारा था कि चीनी सेना भारत की सीमा में घुसी है। लेकिन सेना प्रमुख ने खुद यह कहा कि चीनी सेना हमारे क्षेत्र में घुस चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन के हमारी सीमा में घुसने का कारण केवल सेनाओं के बीच युद्ध नहीं है, बल्कि यह औद्योगिक प्रणालियों से जुड़ा हुआ है। चीन के पास एक बहुत मजबूत और बड़ी औद्योगिक प्रणाली है, जो भारत की तुलना में कहीं ज्यादा सक्षम है, और इसलिए चीन को हमारे देश में घुसने की हिम्मत मिलती है।
राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि चीन भारत में घुसने का कारण ‘मेक इन इंडिया’ योजना की असफलता है। उन्होंने कहा कि भारत उत्पादन बढ़ाने में असफल हो रहा है, और अगर यही हाल रहा तो भारत एक बार फिर चीन के हाथों औद्योगिक क्रांति को खो देगा। उनका कहना था कि अगर हम अब भी उत्पादन को बढ़ावा नहीं देंगे, तो चीन हमारे देश में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकता है।
राहुल गांधी आरोपों का बाद में केंद्रीय मंत्रियों ने खंडन किया। एलओपी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात से इनकार किया था कि चीनी सेना हमारे क्षेत्र के अंदर थी।



