
Ravi Prakash Passed Away : लंग कैंसर की बीमारी से लंबे समय तक जूझने वाले देश के कई अखबारों के संपादक व बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार रहे रवि प्रकाश का शुक्रवार को निधन हो गया।

साल 2021 के जनवरी महीने में रवि प्रकाश को लंग कैंसर होने की बात पता चला थी। इसके बाद इस घातक बीमारी से लड़ने की उनकी जंग शुरू हुई। मुंबई के टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट में उनका लंबा इलाज चला।

रवि प्रकाश के करीबी अविनाश दास ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि हमारे पुराने मित्र, सहकर्मी और साहस से भरे हुए पत्रकार रवि प्रकाश नहीं रहे।वह कैंसर से लड़ रहे थे. ज़िंदगी कैसे जी जाती है, हमने उनसे सीखा है। आप हमारी ज़िंदगी में हमेशा शामिल रहेंगे दोस्त… अलविदा मेरे प्यारे भाई!
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रवि प्रकाश के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, “ज़िंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं। आप बहुत याद आएंगे रवि भाई…”
बता दें कि इसी महीने रवि प्रकाश को वर्ल्ड लंग कैंसर कांफ़्रेंस (डब्ल्यूसीएलसी-2024) में पेशेंट एडवोकेट एजुकेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
ये पुरस्कार समारोह अमेरिका के सैन डिएगो में सात सितंबर से शुरू हुआ था। इस साल ये पुरस्कार पाने वाले वह भारत के इकलौते व्यक्ति थे।
रवि प्रकाश जनवरी, 2021 से लंग कैंसर के चौथे स्टेज के मरीज़ थे। अब तक उनकी बीमारी दो बार प्रोग्रेस कर चुकी थी और उनके फेफड़ों का कैंसर मस्तिष्क तक पहुँच गया था।
इसके बाद इस घातक बीमारी से लड़ने की उनकी जंग शुरू हुई और इस दौरान मुंबई के टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट में उनका लंबा इलाज चला।


