New Delhi: राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election 2022) में एनडीए (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बड़ी जीत हासिल की है। NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति बनीं। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आवास पर पहुंचे और उनको जीत की बधाई दी। इस दौरान बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “भारत ने इतिहास लिखा है. ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुए एक आदिवासी समुदाय की भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है. इस उपलब्धि पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई. उनका जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है. वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं.”
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है. वह हमारे देश के नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एक सर्वश्रेष्ठ विधायक और मंत्री रही हैं. झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल शानदार रहा है. मुझे भरोसा है कि वह एक उत्कृष्ट राष्ट्रपति होंगी जो आगे बढ़कर देश का नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करने में हमारी मदद करेंगी. उन्होंने कहा कि मैं पार्टी लाइन के बाहर उन सभी सांसदों और विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है. उनकी जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है.