New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) के बाहर सड़क पर एक महिला को बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा। आरोप है कि अस्पताल ने गर्भवती को भर्ती करने से इंकार कर दिया था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (Southwest) मनोज सी ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को बताया, आरोपों के अनुसार, महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। उसने अस्पताल परिसर में ही एक बच्ची को जन्म दिया।
डीसीपी ने आगे बताया कि अब महिला और बच्चे दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों ही स्वस्थ हैं। स्त्री रोग विभाग के एक वरिष्ठ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
पीड़ित पक्ष की ओर से अस्पताल के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अधिकारी ने कहा, हमें वर्तमान मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। आईएएनएस द्वारा एक्सेस किए गए एक वीडियो में, महिला के चारों तरफ कुछ दूसरी महिलाओं ने साड़ी लगाकर उनकी डिलीवरी कराई है।
इलाज से नाराज परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त महिला पूरी रात अस्पताल के बाहर दर्द से कराहती रही, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया।