
New Delhi: किसी भी MP और उनके संसदीय क्षेत्र का नाम अगर देश के प्रधानमंत्री (Prime Minister) की ज़ुबान पर हो तो, बेशक यह न सिर्फ क्षेत्र के उस इलाके के नुमाइंदे बल्कि, पूरी रियाया के लिए गर्व की बात होती है।

लेकिन, डॉ निशिकांत दुबे ने PM के दिल मे जगह बनाई है। इस बात की तस्दीक करने के लिए न सिर्फ यह तसवीर काफ़ी है बल्कि, गोड्डा संसदीय क्षेत्र के बाधित विकास को गति देने के मकसद से सौंपा गया मेमोरेंडम भी है।

दरअसल, गोड्डा सांसद ने जब प्रधानमंत्री से मुलाकत की तो, PM ने अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच पहले तो गर्मजोशी से गले लगाया और फिर अपने भरोसेमंद सिपहसालार से गम्भीर गुफ्तगू भी की।

इस बीच डॉ निशिकांत दुबे ने गोड्डा इलाके में बाधित रेल परियोजना समेत विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन को बटेश्वर स्थान तक एक्सटेंशन दिलाने को लेकर पीएम के हाथ मे मेमोरेंडम सौंपा।
आपको बता दें कि, बतौर सांसद डॉ दुबे काफ़ी वक्त से गोड्डा के कोल ब्लॉक इलाके में रेल परियोजना को पूरा करने को लेकर प्रयत्नशील रहे हैं लेकिन, तकनीकी बाधाओं की वजह से यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया।
फिलहाल, हाथ मे मेमोरेंडम लेते वक्त PM के चहरे पर झलक रही सुकून की लकीर यह साफ इशारे कर रही थी कि, विकास को लेकर उनके MP निशिकांत की चिंता और कोशिश उनके भरोसे पर खरा उतर रही है।


