
नई दिल्ली: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की महंगाई से जल्दी राहत मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर संवेदनशील है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले वक्त में लोगों को इससे राहत मिल सकती है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें धीरे-धीरे नीचे आ रही हैं और स्थिर हो रही हैं। निकट भविष्य में किसी राहत की उम्मीद के बारे में पूछे जाने पर पुरी ने कहा, ‘केंद्र सरकार इस मुद्दे को लेकर बहुत संवेदनशील है। मुझे लगता है कि आने वाले महीनों में राहत मिलेगी।’

मंत्री ने कहा कि फ्यूल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे को बड़े संदर्भ में देखने की जरूरत है। फ्यूल पर सेंट्रल टैक्स 32 रुपये पर ही बना हुआ है। राज्यों ने वैट को प्रतिशत में तय किया है, इसलिए जब भी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में फ्यूल महंगा होता है, उनके टैक्स के रूप में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ जाती हैं।
मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों को मुफ्त दवाएं देने के लिए सरकार ने सेंट्रल टैक्स से मिली रकम का ही इस्तेमाल किया। इस पर भी विचार किया जाना चाहिए। पुरी ने कहा कि आने वाले महीने में आम आदमी को राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के लोहे से लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
- सरायकेला में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान वज्रपात; बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल
- Deoghar: पिस्टल दिखा आईफोन और सोने के चेन की छिनतई, विरोध करने पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
- झुमराज बाबा मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थिती में मौत, देवघर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
- श्रावणी मेला के लिए बरहनी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत


