
नई दिल्ली: PM नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसदों के गैरहाजिर होने पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि वे सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में कामकाज के दौरान अनुपस्थित रहने वाले सांसदों को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा में गत सोमवार की कार्यवाही के दौरान सदन से नदारद रहने वाले भाजपा सांसदों की उन्होंने सूची भी मांगी है।

प्रधानमंत्री ने संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी से कहा है कि जो सदस्य सोमवार को सदन में उपस्थित नहीं थे, उनकी सूची दी जाए।
दरअसल, सोमवार को राज्यसभा में वित्त मंत्रालय के महत्वपूर्ण विधेयक के समय कई सांसद अनुपस्थित थे। राज्यसभा में अधिकरण सुधार विधेयक, 2021 को पारित कराने के दौरान विपक्ष ने डिविजन की मांग कर दी थी और मतदान कराना पड़ा। हालांकि, विधेयक को सदन ने 44 के मुकाबले 79 मतों से खारिज कर दिया था।
यही कारण है कि राज्यसभा में भाजपा सांसदों की उस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए गत सोमवार को पार्टी के चीफ व्हिप शिवप्रताप शुक्ला ने तीन लाइन का व्हिप जारी किया। इस व्हिप में भाजपा सदस्यों को कहा गया कि वे 10 और 11 अगस्त को सदन में उपस्थिति सुनिश्चित करें।
इससे पहले संसदीय दल की बैठक शुरू होने पर सभी सदस्यों ने ओलंपित पदक विजेताओं के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाई। प्रधानमंत्री ने सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र में खिलाड़ियों को बढ़ावा दें। उन्होंने सदस्यों से कहा कि हमें ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने सदस्यों से कहा कि ऐसी धारणा है कि खिलाड़ी स्कूल में पढ़ाई नहीं करते, लेकिन यह गलत है। मोदी ने सांसदों के अपने क्षेत्र में तंदुरुस्त बेटा-बेटी प्रतियोगिता कराने का आह्वान किया।
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कोई भी गरीब परिवार आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के बिना न रहे, ताकि उन्हें मुफ्त इलाज मिल सके।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने पार्टी सांसदों को खेल गतिविधियों में अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने, राष्ट्रव्यापी कुपोषण की स्थिति पर ध्यान देने और देश भर में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: पारिवारिक विवाद में महिला-पुरुष ने किया विषपान, हालत गंभीर
- Jharkhand की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने खरगे और वेणुगोपाल से दिल्ली में की मुलाकात
- भारत को मिली ‘Women’s Champions Trophy 2027’ की मेजबानी, आखिर क्यों श्रीलंका ने ‘गंवाया’ हाथ आया मौका?
- Ranchi में वोटर लिस्ट को प्रामाणिक बनाने की चुनौतियों पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, विशेषज्ञ बोले- तकनीक के साथ जमीनी सत्यापन जरूरी
- Ranchi में बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे चार कोचिंग संस्थान सील, नगर निगम की कार्रवाई तेज



