
New Delhi: देश में पिछले कई दिनों से कोरोना के नए मामले 40 हजार से ज्यादा रिपोर्ट हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 40 हजार 134 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 422 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 36 हजार 946 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.81 प्रतिशत रही है।

सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 3 करोड़ 16 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 4 लाख 24 हजार 773 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 4 लाख 13 हजार 718 हो गई है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 03 करोड़ 08 लाख 57 हजार 467 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रिकवरी रेट 97.35 फीसद
पिछले कुछ दिनों से कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से कम है। रिकवरी रेट लगातार कम होता जा रहा है जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.35 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 14 लाख टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटों में 14 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 46.96 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अबतक कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 47.22 करोड़ खुराक दी गई।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar : सदर अस्पताल में प्रसव के बाद ‘मिठाई’ के नाम पर तीन हजार रुपये लेने का आरोप
- Deoghar : एक प्रतिष्ठित स्कूल के गार्ड की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले जले के निशान; जांच में जुटी पुलिस
- Deoghar : कोरियासा मैदान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
- Jharkhand ATS अब CID के अधीन करेगी कार्य , DGP ने जारी किया आदेश
- झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 में प्रदर्शित होगी देवघर की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘निर्मला की दुनिया’


