नई दिल्ली।

केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता राम विलास पासवान का निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके दी है.

वह पिछले कई दिनों से बीमार थे. हाल में ही उनके दिल की सर्जरी हुई थी. 74 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली. पुत्र चिराग पासवान ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी. चिराग ने कहा- Miss you Papa…





