नई दिल्ली।
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का एम्स दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे।
उनका निधन बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। सुरेश अंगड़ी पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री बनाए गए थे।
जानकारी हो कि 65 वर्षीय सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। सुरेश अंगड़ी कोरोना वायरस की वजह से मौत में कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। सुरेश अंगड़ी कर्नाटक की बेलगाम सीट से लोकसभा सांसद थे।
सुरेश अंगड़ी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है।