Raipur: राजधानी रायपुर के मेडिकल हॉस्टल के कैंपस में बीती रात घुसे अज्ञात युवक को रस्सी से बांधकर सुरक्षा कर्मियों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया।जहाँ उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौदहापारा थाना क्षेत्र पुलिस ने इस मामले में एक सुपरवाइजर समेत मिडास सिक्योरिटी के तीन गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर कर रही है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है ।युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।




