Jamui: बिहार के जमुई जिला के नगर थाना इलाके के आतीथी पैलेस के नजदीक घर में घुसकर आज देर शाम एक व्यक्ति को गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। मृतक का नाम लगभग 60 वर्षीय अभय सिंह है। वह मूल रूप से मुंगेर जिला के बनहरा गावं का रहने वाला था।
पिछले करीब बीस वर्ष वह जमुई के महिसोड़ी स्थित परमिला रेस्ट हाउस के पीछे अपना घर बना कर रह रहे थे। वे एक वकील के पास मुंशी का कार्य करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम के वहां पहुंची और परिवार वालों की मदद से पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक अभय सिंह के पुत्र रवि सिंह ने बताया घर में घुसकर अपराधी ने गोली मारा है। विगत कई साल से बगल के ही रहने वाले अमित सिन्हा से जमीनी विवाद चल रहा था , हालांकि गोली मारने वाले को देख नहीं पाया। इधर जमुई पुलिस घटना के बाद से अपराधियों कि धड़पकड़ के लिए छापेमारी में जुट गई है।
घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।