spot_img

BJP की महापुरुषों की जयंती के बहाने वोटों पर नजर!

बिहार में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सम्राट अशोक और वीर कुंवर सिंह जयंती धूमधाम और भव्य तरीके से मनाने जा रही है। माना जा रहा है कि इन दो महापुरुषों की जयंती के बहाने भाजपा ओबीसी और राजपूत मतदाताओं को साधने की तैयारी में है।

Patna: बिहार में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सम्राट अशोक और वीर कुंवर सिंह जयंती धूमधाम और भव्य तरीके से मनाने जा रही है। माना जा रहा है कि इन दो महापुरुषों की जयंती के बहाने भाजपा ओबीसी और राजपूत मतदाताओं को साधने की तैयारी में है।

वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होने आने वाले हैं।

भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल कहते हैं कि वीर कुंवर सिंह की जन्मस्थली जगदीशपुर में 23 अप्रैल को आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 1857 की क्रांति के नायक रहे बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए उस दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वैसे यह पहली बार है कि वीर कुंवर सिंह का जयंती समारोह आरा में भाजपा इतने बड़े पैमाने पर आयोजित कर रही है। कहा जा रहा है कि इस समारोह के जरिए भाजपा की नजर राजपूत वोट बैंक पर भी है।

भाजपा न केवल कुंवर सिंह बल्कि 8 अप्रैल को सम्राट अशोक की जयंती समारोह भी धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा इसके जरिए कोइरी और कुशवाहा वोटों को साधने में जुटी है। पूर्व सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने मार्च 2021 में अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जदयू में विलय कर दिया।

बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने सम्राट अशोक के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 10 जिलों में रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने एक लेखक के साक्षात्कार में सम्राट अशोक पर एक विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भाजपा पर निशाना साध रहे थे।

अशोक के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 269 ईसा पूर्व और 232 ईसा पूर्व के बीच भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश हिस्से पर शासन किया था। भाजपा पहली बार 2015 में मौर्य राजा की जयंती का आयोजन किया था। 8 अप्रैल को सम्राट अशोक की 2327 वीं जयंती है।

सम्राट अशोक की जयंती हिंदी कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने के आठवें दिन मनाई जाती है।

भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव रंजन कहते हैं कि भाजपा महापुरुषों के सम्मान प्रारंभ से करती है। भाजपा का मानना है कि महापुरुषों के किए गए कार्यों की जानकारी आज के युवा पीढ़ी तक पहुंचे। युवा भी अपने इतिहास को जान सकें।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!