
Gaya: गया जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के भवानीबिगहा गांव के बधार में एक शव को पुलिस ने रविवार को बरामद किया है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष विकास चंद्र यादव ने बताया कि रविवार की सुबह ग्रामीणों के सूचना पर भवानीबिगहा गांव के बधार में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है।

पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा है।। वही शव की पहचान गया के स्वराजपुरी रोड पावर टिलर के मालिक 42 वर्षीय अमित कुमार उर्फ पिंटू कुमार के रूप में किया गया है।

थाना अध्यक्ष ने कहा कि 9 फरवरी से अमित लापता थे। शनिवार को अमित के लापता होने की शिकायत मुफ्फसिल थाना में परिजनों ने की थी। जिसका प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज की गई है। उन्होंने उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया से नाक के पास किन यानी काटी का प्रयोग कर गहरा जख्म करने का साक्ष्य मिला है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या कैसे हुई है?अमित कुमार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धार्थपुरी कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। परिजनों का आरोप है कि अमित का पार्टनर से पूर्व से विवाद था।


